
जांजगीर चाम्पा जिले में 03 जुलाई तक 281.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
(अशोक कुमार अग्रवाल )जांजगीर-चांपा (हाईटेक न्यूज ) 03 जुलाई, 2021 जिले में 1 जून से 3 जुलाई तक 281.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में – 182.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में – 230.8, मिलीमीटर, अकलतरा-426.8, बलौदा-287.4, नवागढ़- 314.1, पामगढ़-319.7, चांपा-331, सक्ती- 231.9, जैजैपुर-179.1, मालखरौदा-241.3, डभरा- 258.3, शिवरीनारायण -337.9, बम्हनीडीह-179.4, सारागांव-248.9 और नया बाराद्वार तहसील में -348.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।