(अशोक कुमार अग्रवाल) सक्ती (हाई टेक न्यूज)13 मार्च 2024 जिले के नये कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज पदभार संभाल लिया है। उन्होंने आज जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में अपना चार्ज लिया। वह जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। श्री तोपनो 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन का पदभार संभाल रहे थे।
