राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व का 22 वाँ महाभव्य अनुष्ठान तीन चरणों में सम्पन्न तथा नैरोगेज डीजल इंजन लोकार्पित हुआ

( अशोक कुमार अग्रवाल ,सकती छत्तीसगढ़ से ) हाई टेक न्यूज़(24 फरवरी 2024)बालाघाट/इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान तथा वीर अकादमी बालाघाट मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में पुण्य सलिला वैनगंगा के तट पर बसा बालाघाट चर्चित नगर में जहाँ राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व का 22 वाँ अनोखा महाभव्य अनुष्ठान दिनांक 24 फरवरी 2024 को सहयोगात्मक रुप से सादगी पूर्वक आयोजित हुआ। उक्त अवसर पर 15 राज्यों से प्रतिष्ठित पुरातत्व विद्, इतिहास विद्, साहित्य विद्, समाज शास्त्री, अधिकारियों का आगमन विश्व की जानी-मानी हस्तियों का भव्यता के साथ हुआ।

प्रथम चरण प्रातः 11 प्रारंभ हुआ जिसमें डाॅ.गिरीश कुमार मिश्र कलेक्‍टर एवं अध्यक्ष जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बालाघाट मुख्य अतिथि, डाॅ.जगदीश चंद्र वर्मा, पुरातत्व विद् गाजियाबाद (उ.प्र.) की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथियों में डाॅ.तृप्ति अग्रवाल शिक्षा विद् रायगढ (छ.ग.), डाॅ.कुलवंत सिंह सलुजा सदस्य रेल बोर्ड बिलासपुर (छ.ग.), डाॅ.माया यावलकर समाज शास्त्री अमरावती (महाराष्ट्र), डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट, डाॅ.कविता गहरवार प्रधान सम्पादक गंगोत्री वार्षिक गद्य और पद्य राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका, पं. भूपेंद्र कुमार दुबे शास्त्री, डाॅ.संतोष कुमार सक्सेना थे। माँ सरस्वती का विधिवत पूजन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत पश्चात, नैरोगेज डीजल इंजन का लोकार्पण, वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसकी प्रधान सम्पादिका डाॅ.कविता गहरवार थी तथा अन्य पत्र-पत्रिकाओं में महुआ (गीत संग्रह), ज़मीं से आसमां (साहित्यिक प्रगति) दोनों किताबे डाॅ.ओमप्रकाश हयारण ‘दर्द’ झांसी (उ.प्र.), यादें त्रैमासिक पत्रिका सम्पादक डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार,और प्रकाश बढ़ता ही गया,स्वातंत्र्योत्तर काव्यगत राष्ट्र धर्मिकता, स्मृति के पल डाॅ.मृदुला सिंह द्वारा लिखित का अतिथियों द्वारा किया गया। पुरातत्व एवं साहित्य संगोष्ठी विषय में वर्तमान परिदृश्य में अपनी मातृभाषा एवं अन्य भाषाओं का योगदान? विषय विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन सुश्री सुषमा नाविक ने किया।

द्वितीय चरण दोपहर 2 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा प्रारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद बालाघाट, अध्यक्षता डाॅ.मृदुला सिंह विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग जबलपुर, विशिष्ट अतिथियों में डाॅ.कमलकिशोर शर्मा साहित्य विद वर्धा (महाराष्ट्र), डाॅ.दिनेश चंद्र प्रसाद “दीनेश” कलकत्ता (पश्चिम बंगाल), डाॅ.विजय लहरे सक्ती (छ.ग.) डाॅ.हरगोविन्द कोसले सक्ती (छ.ग.), डाॅ.वीरेन्द्र टंडन कोरबा (छ.ग.), शशि तिवारी गोंदिया (महाराष्ट्र), डाॅ.प्रा.मुरहरी बलिराम कुंभारगावे नांदेड (महाराष्ट्र), डाॅ.पंढरीनाथ वगारे यवतमाल (महाराष्ट्र), डाॅ.दुर्गा वासनिक नागपुर (महाराष्ट्र, श्रीमती मंजू लंगोटे बैतूल (म.प्र.), डाॅ.सुभाष चंद्र गुप्ता बालाघाट बालाघाट (म.प्र.), समीर सिंह गहरवार बालाघाट (म.प्र.), डाॅ.रोहित डहरिया पामगढ़ (छ.ग.)विशिष्ट अतिथि थे। जहाँ राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं स्थानीय कवियों द्वारा विभिन्न छंदों पर स्वर रचनाएँ प्रस्तुत कर रसास्वादन किया।

तृतीय चरण सायं काल 4 बजे से हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ.अनुभा मुंजारे विधायक बालाघाट (म.प्र.), अध्यक्षता डाॅ.अशोक कुमार अग्रवाल सक्ती (छ.ग.), विशिष्ट अतिथियों में शिरीष शारडा रायगढ़ (छ.ग.), डाॅ.अरुण सिंह जबलपुर (म.प्र.), डाॅ.आनंद शर्मा नागपुर (महाराष्ट्र), विजय वासनिक नागपुर (महाराष्ट्र), डाॅ.कुलदीप बिल्थरे बालाघाट (म.प्र.), श्याम सिंह ठाकुर बालाघाट (म.प्र.), डाॅ.पूनम मिश्रा बालाघाट (म.प्र.) हरिलाल नगपुरे मोहगांव (ध.), डाॅ.प्रमिला विजेवार बालाघाट (म.प्र.), मूलचन्द गुप्ता जांजगीर-चांपा (छ.ग.), गौरव गुप्ता चांपा (छ.ग.), श्रीमती रुपा कुर्रे रायपुर (छ.ग.), श्रीमती वर्षा मोटे रायपुर (छ.ग.) प्रेमलता गुप्ता बालाघाट (म.प्र.) कपिल मिश्रा बालाघाट(म.प्र.) निखिलेश सिंह यादव गोंदिया (महाराष्ट्र) थे। विराट अभिनन्दन समारोह में वाचस्पति की मानद उपाधि, विद्या सागर की मानद उपाधि, राष्ट्रीय शिक्षा विद्श्री, राष्ट्रीय साहित्य शिखर विद्श्री, राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि विद्श्री, राष्ट्रीय विशिष्ट पुरोधा विद्श्री, राष्ट्रीय सांस्कृतिक विद्श्री, राष्ट्रीय स्वाभिमान विद्श्री, राष्ट्रीय पुरातत्व विद्श्री, राष्ट्रीय राष्ट्रभाषा स्वाभिमान विद्श्री, राष्ट्रीय स्वर्णिम रत्न विद्श्री, राष्ट्रीय प्रतिभा विद्श्री, राष्ट्रीय ध्रुव प्रकाश विद्श्री, राष्ट्रीय सारस्वत विद्श्री, राष्ट्रीय दिव्य ज्योति विद्श्री, राष्ट्रीय पारसमणि विद्श्री, राष्ट्रीय कर्मयोगी विद्श्री, राष्ट्रीय लक्ष्याधिपति विद्श्री, राष्ट्रीय राष्ट्रभाषा जागृति विद्श्री, राष्ट्रीय शब्द शिल्पी विद्श्री, राष्ट्रीय ऊर्जा विद्श्री आदि 15 राज्यों से पधारे 251 प्रतिष्ठित विद्वानों का पोशाक (गाऊन), शाल-श्रीफल, अभिनन्दन पत्र, प्रतीक चिन्हों से स्व. अमीचंद अग्रवाल स्मृति में दिया गया। जो रात्रि 9 बजे तक चला। अंत में दिवंगत साहित्य विद् के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आभार प्रदर्शन आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार “वीर” ने किया एक दिवसीय आयोजित विराट समारोह को सफल बनाने में बाबूलाल गोमासे, सचिन सिंह गहरवार, अखिलेश कुमार पटले, शीला सिंह, श्वेता गहरवार, रुचि गहरवार, आंचल गहरवार, शांता गौतम,मिश्रीलाल साहू, हर्ष सिंह बैस, राजेंद्र कुमार ब्रम्हे, मीरा गहरवार, किशोर छिपेश्वर, संजुषा यादव, ध्रुव सिंह बैस, रमेश राठी, राजेंद्र शिवहरे,उदेलाल नागेश्वर, देवराम कुसराम, मुकेश यादव आदि का योगदान सराहनीय रहा। राष्ट्रीय साहित्य/पुरातत्‍व महाभव्य समारोह तथा नैरोगेज डीजल इंजन के लोकार्पण कार्यक्रम में सांसद ढालसिंह बिसेन को भी आमंत्रित किया गया था, किन्तु उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 24 फरवरी 2024 को उपस्थित नहीं हो पायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>सक्ती जिले के नये कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने किया पदभार ग्रहण</em>

Wed Mar 13 , 2024
(अशोक कुमार अग्रवाल) सक्ती (हाई टेक न्यूज)13 मार्च 2024 जिले के नये कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज पदभार संभाल लिया है। उन्होंने आज जिला कलेक्टर कार्यालय जेठा में अपना चार्ज लिया। वह जिले में दूसरे कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए है। श्री तोपनो 2014 बैच के आईएएस […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo