जांजगीर -चाम्पा जिले के 89.23 प्रतिशत किसानों से आज तक धान खरीदी पूर्ण,

जांजगीर -चाम्पा जिले के 89.23 प्रतिशत किसानों से आज तक धान खरीदी पूर्ण,

1,78,357 किसानों ने अब तक 7,65,102.52 टन धान बेचा,

72.58 प्रतिशत धान का हो चुका है उठाव

(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज)27 जनवरी, 2022 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज 27 जनवरी की शाम 4 बजे तक 1 लाख 78 हजार 357 किसानों से 7 लाख 65 हजार 102.52 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 83.99 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 89.23 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 78 हजार 357 किसानों से 7 लाख 65 हजार 102.52 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,888 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 72.58 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों से अधिक मात्रा में धान लेने पर मसानियाखुर्द और मिस्दा के खरीदी प्रभारी को निलंबित ,

Thu Jan 27 , 2022
किसानों से अधिक मात्रा में धान लेने पर मसानियाखुर्द और मिस्दा के खरीदी प्रभारी को निलंबित , दोनों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश (अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज)27 जनवरी, 2022 जिले के सक्ती विकासखंड के मसानियाखुर्द सहकारी समिति के खरीदी प्रभारी श्री आशुतोष जायसवाल द्वारा मीडिया […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo