सहायक आयुक्त राज्य कर जांजगीर कार्यालय नहरिया बाबा केनाल रोड में स्थानांतरित
(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज) 01 फरवरी, 2022 सहायक आयुक्त राज्य कर जांजगीर का वृत्त कार्यालय जो कि पूर्व में वार्ड क्रमांक- 3 कुबेर गली नैला में संचालित था,वह वार्ड क्रमांक- 8 मकान नंबर 121/8 नहरिया बाबा केनाल रोड, पुराना आयकर भवन जांजगीर में स्थानांतरित की गई है।
सहायक आयुक्त राज्य कर जांजगीर वृत्त ने भविष्य में उक्त पते पर पत्राचार करने का अनुरोध किया है।