जांजगीर -चाम्पा जिले में 665.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,
(अशोक कुमार अग्रवाल)सकती/जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज) 03 अगस्त, 2022 जिले में 1 जून से 02 अगस्त तक - 665.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में - 536 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में - 772.4, मिलीमीटर, अकलतरा-596.9, बलौदा-707.6, नवागढ़- 769.7, पामगढ़-586.3, चांपा-1015, सक्ती- 640, जैजैपुर-650.4, मालखरौदा-595.1, डभरा-588.1, शिवरीनारायण -671.2, बम्हनीडीह-714.4, सारागांव-482.2, नया बाराद्वार - 594.7 और अड़भार तहसील में -647 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।