डॉ.खिलावन साहू ने भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
(अशोक कुमार अग्रवाल)
सकती (हाई टेक न्यूज)23 अगस्त 2022 नवगठित सकती जिले के जैजैपुर तहसील अंतर्गत ठठारी परिक्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा में ग्रामीण साहू संघ द्वारा 10,00000 /(दस लाख) रुपये की लागत से बनाई गई भक्त माता कर्मा समुदायिक भवन एवं कर्मा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर जिला साहू संघ जांजगीर चांपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सक्ती डॉ.खिलावन साहू का जिला कोषाध्यक्ष डॉ पूरन साहू एवं जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जीवन लाल साहू, ग्राम अध्यक्ष गिर्जेश साहू द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ साहू ने समाज के विकास के लिए सभी का सहयोग का आग्रह किया एवं शीघ्र शैक्षणिक जिला शक्ति में प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए 12वीं पास 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची जमा करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष प्रकाश साहू ,कटघोरा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष अमृतलाल साहू, परीक्षेत्र अध्यक्ष भोजराम साहू, उपाध्यक्ष गिरधर साहू, सरपंच गोपी पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राजू यादव, नेता प्रतिपक्ष बाराद्वार दीपक ठाकुर ,युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश साहू , युवा प्रकोष्ठ के संभागीय कार्यकारिणी सदस्य अरुण रवि साहू, भगत राम साहू ,राधेश्याम चंद्रा, श्यामसुंदर साहू, श्याम लाल साहू, राजू साहू ,डोरी लाल साहू ,गेंद राम साहू, चैतराम साहू ,लाल बहादुर साहू, दादू लाल साहू शंकर साहू ,रघु साहू ,महेश साहू ,मनहरण साहू, रूपसाय साहू, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।