विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया देवउठनी एकादशी
(अशोक कुमार अग्रवाल)
बिर्रा (हाई टेक न्यूज)04 नवंबर 2022 एकादशी तुलसी विवाह का पर्व शुक्रवार 04 नवंबर को शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया विकास खंड-बम्हनीडीह में विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर स्कूल प्रांगण में माता तुलसी को दुल्हन के रूप में तैयार कर शालिग्राम का गन्ने का मंडप सजा कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया गया।पूजा पश्चात् प्रधान पाठक द्वय दादूराम मांडलेकर एकादशियां मांझी ने बच्चों को बताया कि आज से सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है संसार के सभी सुखों का भोग कर बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है भगवान शालिग्राम विष्णु का एक रूप है और माता तुलसी को धन की देवी यानी लक्ष्मी का रूप माना जाता है।गड़बो नवा छत्तीसगढ़ विकासखंड प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने उपस्थित बच्चों को बताया की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तुलसी में स्वास्थ्य वर्धक गुण पाए जाते हैं धार्मिक रूप से इसका खास महत्व है धर्म ग्रंथों में वर्णित कथा के अनुसार जालंधर को हराने के लिए भगवान विष्णु जालंधर की पत्नी सती वृंदा के साथ छल किया था इसके बाद वृंदा ने विष्णु को श्राप देकर पत्थर बना दिया था मां लक्ष्मी की विनती के बाद श्राप वापस लेकर सती हो गई थी बृंदा की राख से ही तुलसी के पौधे का जन्म हुआ। छत्तीसगढ़ में देवउठनी को जेठौनी के नाम से जाना जाता है ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी की पूजा होती है उस घर में कभी भी धन धन की कमी नहीं रहती।