कलेक्टर यशवंत कुमार ने
आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि की स्वीकृत
(अशोक कुमार अग्रवाल )
जांजगीर-चांपा, 01 फरवरी 2021 कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जांजगीर के ग्राम सिवनी के श्री कुंदनदास की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता फागुदास, तहसील जैजैपुर के ग्राम झालरौंदा के कुमारी सोनिया की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता श्री घसिया सतनामी, तहसील सक्ती के ग्राम सक्ती निवासी कुमारी आनंदी की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता श्री रामसिंह और ग्राम देवरमाल निवासी श्रीमती भुनेश्वरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र योगेश कुमार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।