जांजगीर चाम्पा जिले में 14 जुलाई तक 378.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
(अशोक कुमार अग्रवाल )जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज )14 जुलाई, 2021 जिले में 1 जून से 14 जुलाई तक- 378.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में-288.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में-291.1, मिलीमीटर, अकलतरा-542.3,बलौदा-420.8 ,नवागढ़-3934,पामगढ़-446.9, चांपा-458.2, सक्ती- 325.3, जैजैपुर-235.6, डभरा-385.4, शिवरीनारायण-450.7,
बम्हनीडीह-239.0,सारागांव-350.5 और नया बाराद्वार तहसील में -458.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।