डिप्टी कलेक्टर श्री आंचला को मिला कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का प्रभार
(अशोक कुमार अग्रवाल ) जांजगीर-चांपा (हाई टेक न्यूज ) 01 सितंबर, 2021 कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन कर नया कार्य आबंटन आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री आर.पी.आंचला को आवास आबंटन शाखा, शिकायत शाखा, भू-अर्जन शाखा, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्यमंत्री चौपाल, सांसद विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर जदर्शन/जनसंवाद से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री की घोषणा पर क्रियान्वयन, परियोजना अधिकारी- शहरी विकास शखा, नगर तथा ग्राम निवेश की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में जारी शेष आदेश यथावत रहेंगे।