जांजगीर -चाम्पा जिले मे अब तक 77,650 किसानों ने 3,11,783.64 टन धान बेचा, 42.24 प्रतिशत धान का उठाव

जांजगीर -चाम्पा जिले मे अब तक 77,650 किसानों ने 3,11,783.64 टन धान बेचा, 42.24 प्रतिशत धान का उठाव

(अशोक कुमार अग्रवाल)जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज) 22 दिसंबर, 2021 जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। अब तक जिले में 77,650 किसानों से 3 लाख 11 हजार 783 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जा रही है। ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार धान खरीदी प्रारंभ होने तिथि से आज 22 दिसंबर सायं 4.30 तक जिले के 77,650 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3,11,783.64 टन धान बेचा है। अब तक 42.24 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। आज बुधवार 22 दिसंबर को 11,215.8 टन धान की खरीदी हुई है। जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। किसानों की समस्या का त्वरित समाधान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

धान खरीदी व्यवस्था से किसान खुशी का माहौल- विकासखंड बलौदा के ग्राम ढोरला के श्री लखेश्वर प्रसाद ने बताया कि धान खरीदने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं चारपारा उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध है। टोकन कटाने से लेकर तौलाई में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। इसी गांव के श्री सतीष कुमार ने बताया कि वें 134 कट्टी धान बेचने चारपारा उपार्जन केन्द्र आयें है। उपार्जन में समुचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन के प्रति अभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी - 23 दिसंबर को पामगढ़ में

Wed Dec 22 , 2021
खंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी – 23 दिसंबर को पामगढ़ में (अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज)22 दिसंबर, 2021 जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 23 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक पामगढ़ जनपद कार्यालय परिसर में किया जाएगा 24 दिसंबर को बम्हनीडीह में खंड […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo