जांजगीर -चाम्पाजिले के 1,44,501 किसानों ने 6,09,297.72 टन धान बेचा आज तक

जांजगीर -चाम्पाजिले के 1,44,501 किसानों ने 6,09,297.72 टन धान बेचा आज तक

खरीदे गए धान में से 59.92 प्रतिशत धान का उठाव

(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज)12 जनवरी, 2022 जिले के 72.28, प्रतिशत किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं। 12 जनवरी तक जिले के 1 लाख,44 हजार 501 किसानों द्वारा 6 लाख,9 हजार,297.72 टन धान का विक्रय किया जा चुका है। करीब 60 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 72.28 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1,44,501 किसानों से 6,09,297.72 टन धान की खरीदी की गई है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने खरीदे गये धान की सुरक्षा के समुचित उपाय के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये है। निर्देश के परिपालन में विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में धान को व्यवस्थित स्टेकिंग कर तिरपाल से ढका गया है।

लक्ष्य के विरूद्ध 66.88 प्रतिशत धान की खरीदी पूर्ण – समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रारंभ तिथि 1 दिसंबर से अब तक 1,44,501 किसानों द्वारा 6,09,297.72 टन धान बेचा जा चुका है। खरीदे गए धान में से 59.17 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,917 पंजीकृत किसान है। जिनमें से 1,44,501 किसानों ने अर्थात 72.28 प्रतिशत किसानों ने अपना धान बेच चुका है। जिले में कुल 9,10,973 टन धान खरीदी का लक्ष्य है। लक्ष्य के विरूद्ध 66.88 प्रतिशत धान खरीदी अब तक हो चुकी है। सभी समितियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। अब किसानों को स्वयं के बारदानों में धान लाने की आवश्यकता नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग 13 जनवरी को करेगा अपूर्ण सर्वे वाले नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों की समीक्षा,

Wed Jan 12 , 2022
छत्तीसगढ़ क्वांटिफेयबल डाटा आयोग 13 जनवरी को करेगा अपूर्ण सर्वे वाले नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों की समीक्षा, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें की गणना हेतु सर्वे का कार्य लगभग 98 प्रतिशत तक पूर्ण, अब तक 1.12 करोड़ अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 9.18 लाख आर्थिक रूप […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo