संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की उपस्थिति में योगा का होगा आयोजन
(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चाम्पा (हाई टेक न्यूज) 20 जून 2022 "Yoga For Humanity" पर केन्द्रित आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को संसदीय सचिव, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन,विधि एवं विधायी कार्य, श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार जांजगीर पर प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण, जन प्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकगण एवं छात्र छात्राएं एवं अन्य जनसामान्य सम्मिलित होंगे।