राजेश अग्रवाल पेजा के उत्तरप्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
(अशोक कुमार अग्रवाल)
नई दिल्ली (हाईटेक न्यूज़)28 जुलाई 2022 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश में सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी रजा रिजवी की संस्तुति पर दैनिक सहानुभूति समाचार पत्र लखनऊ के प्रबंध संपादक राजेश अग्रवाल को एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद कुशवाहा ने नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है ,श्री अग्रवाल के प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने पर गोंडा से पवन जयसवाल, बांदा से कृपा शंकर दुबे ,गोरखपुर से डॉक्टर सरवर हुसैन, बस्ती से सत्यव्रत द्विवेदी ,फैजाबाद से शिव कुमार मिश्रा, कानपुर से घनश्याम यादव, जैनुलाब्दीन झांसी से रामकिशन अकेला, आगरा से नरेंद्र प्रताप सिंह ,अलीगढ़ से यशपाल सिंह ,बरेली से शुभांशु वैश्य ,सहारनपुर से जसवीर सिंह बजाज, मुरादाबाद से विनी अग्रवाल, मेरठ से मदन मौर्य, आजमगढ़ से दिलीप सिंह, मिर्जापुर से भोला सिंह, बनारस से आनंद मौर्य, प्रयागराज से भोला अवस्थी, लखनऊ से रजा रिजवी, आकाश तिवारी ,राजीव आहूजा ,अमिता मिश्रा, दिलीप सिंह ,ए पी दीवान, राजेश कुमार गुप्ता ,आरपी सिंह ,हरी राम त्रिपाठी, आदि वरिष्ठ पत्रकारों ने श्री अग्रवाल को बधाई दी है ।
पेजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल (प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा) एवं छत्तीसगढ़ पेजा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मखीजा ने श्री राजेश अग्रवाल को उत्तरप्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।