कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने धान खरीदी की तैयारियों के लिए ली समीक्षा बैठक

धान खरीदी से संबंधित कार्याें में नही चलेगी लापरवाही, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा (हाईटेक न्यूज)27 सितंबर 2022 कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए व्यवस्थित धान खरीदी कार्य करने के लिए समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें। उन्होंने धान खरीदी से संबंधित कार्याें को पूरी गंभीरता से करने कहा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी के लिए बारदानों की उपलब्धता और आवश्यकता की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी केन्द्रो में साफ-सफाई, कम्प्यूटर की व्यवस्था, धान का बारिश से बचाव की व्यवस्था, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। इसके साथ ही उन्होंने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों की जानकारी ली तथा आवश्यकतानुसार संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का फेरबदल करने कहा। उन्होंने उपस्थित सभी तहसीलदारों को अपने क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों का जानकारी रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समिति के ऑपरेटरों की भी बैठक लेकर आवश्यक निर्देश देने कहा। इसके साथ बैठक में विगत वर्ष की अपेक्षा धान के स्थान पर अन्य फसल लेने वाले किसानों की जानकारी, समिति स्तर पर आवश्यक तैयारी, परिवहनकर्ता से अनुबंध की स्थिति, धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग कराने की तैयारी, धान खरीदी में संभावित संवेदनशील मामले, संवेदनशील खरीदी केन्द्र तथा संवेदनशील स्टाफ की पहचान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्याें में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए शाम 6 बजे के बाद सोसाईटी में धान खरीदी न करने तथा शाम 6 बजे के बाद अवैध धान परिवहन पर विशेष निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए है। बैठक में सक्ती कलेक्टर सुश्री नुपूर राशि पन्ना, वनमंडलाधिकारी श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य सहित खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में धान खरीदी से संबंधित शिकायतों के लिए कन्ट्रोल रूम होगा स्थापित – बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है। कन्ट्रोल रूम की शुरूआत धान खरीदी कार्य के पूर्व किया जाएगा।

गिरदावरी के अंतिम सूची का एक अक्टूबर को होगा प्रकाशन
एक से 10 अक्टूबर तक किया जा सकता है दावा आपत्ति बैठक में कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि गिरदावरी कार्य पूर्ण कर खसरा एवं भूइयां साफ्टवेयर में प्रविष्टि के लिए 30 सितम्बर 2022 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी 30 अक्टूबर तक गिरदावरी का कार्य पूर्ण करें। इसके पश्चात गिरदावरी की अंतिम सूची का प्रकाशन ग्राम पंचायत, तहसील कार्यालय और संबंधित सोसाईटी में 1 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद गिरदावरी की अंतिम सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित किसान 1 से 10 अक्टूबर तक तहसील कार्यालय में दावा-आपत्ति कर सकते है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को दावा-आपत्ति के प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने गिरदावरी के अंतिम सूची का कोटवारो के माध्यम से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए पंचनामा भी कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे गिरदावरी कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर किसानों के हित में इसका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जा सके। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य में पिछले वर्ष और इस वर्ष में रकबा और किसानों की संख्या में आ रहे अंतर की जानकारी उपलब्ध कराने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा की कार्यवाही

Tue Sep 27 , 2022
08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा की कार्यवाही (अशोक कुमार अग्रवाल) सकती(डभरा)(हाई टेक न्यूज ) 27सितंबर 2022 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह एवं एसडीओपी चन्द्रपुर डभरा बी.एस.खुण्टिया के मार्गदर्शन पर कि […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo