बम्हनीडीह विकासखंड के किसान फिरसिंह उतेरा पद्धति से अपने खेत में कर रहे गेंहू की बोआई

बम्हनीडीह विकासखंड के किसान फिरसिंह उतेरा पद्धति से अपने खेत में कर रहे गेंहू की बोआई

(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा (हाईटेक न्यूज) 30 नवम्बर 2022 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग द्वारा जिले के किसानों को उतेरा पद्धति से फसल लेने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। उतेरा में तिवडा, अलसी, राई-सरसों, मूंग, उड़द, मसूर आदि फसलों की बुवाई की जाती है। इसी क्रम में ग्राम पोडीकला विकासखण्ड बम्हनीडीह के किसान श्री फिर सिंह पिता श्री देवी सिंह द्वारा उतेरा पद्धति से बोआई कर गेहूँ (किस्म एच. आई.1544) फसल अपने 1.5 एकड़ क्षेत्र में लगाया गया है और वर्तमान में उनकी फसल अंकुरित होकर वृद्धि कर रहे हैं। उतेरा खेती में एक फसल कटने से पहले दूसरी फसल को बोया जाता है। दूसरी फसलों की बुआई पहली फसल कटने के पहले ही कर दी जाती है। जिसके चलते पहली फसल के ठंडल खेत में जैविक खाद में तब्दील हो जाते हैं और फसल के अवशेष प्राकृतिक या जैविक खाद का कार्य करते हैं। उतेरा फसलों की खेती वर्षा आधारित क्षेत्र में धान फसल की कटाई के लगभग 20-25 दिन पूर्व धान की खड़ी फसल में दलहन, तिलहन फसलों के बीज को छिड़काव विधि से बोआई की जाती है। इस विधि के तहत बारिश या सिचांई की नमी में धान की फसल के बीच बीज छिड़क दिए जाते हैं। ऐसा करते वक्त सावधानी रखनी होती है कि खेत का पानी सूख जाए तभी बीजों का छिड़काव किया जाए। इन फसलों को अलग-अलग नमी के हिसाब से छिड़का या बोया जाता हैं। सही देखरेख, सही समयावधि के भीतर बीजों के छिड़काव के बाद बीज धीरे-धीरे अंकुरित होने लगते हैं। जब धान पककर तैयार हो जाता है तो बड़ी सावधानी से इसकी कटाई की जाती है, जिससे नई अंकुरित फसल को नुकसान न हो।

उतेरा फसल से खेतों की नमी का होता है बेहतर उपयोग – किसानों के अतिरिक्त आय में वृद्धि करने के लिए उतेरा खेती एक बेहतर विकल्प है। उतेरा खेती का मुख्य उद्देश्य खेतों में मौजूद नमी का उपयोग अगली फसल के अंकुरण तथा वृद्धि के साथ ही द्विफसलीय क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से किसानों को धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन और अतिरिक्त उपज मिल जाती है। दलहन फसलों से खेतों को नाईट्रोजन भी प्राप्त होता है। इस विधि से खेती करने से मिट्टी को नुकसान नही पहुंचता और जैव विविधिता व पर्यावरण का संरक्षण भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी तत्काल गिरफ्तार, थाना मालखरौदा की घटना

Wed Nov 30 , 2022
महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी तत्काल गिरफ्तार, थाना मालखरौदा की घटना आरोपी लोकेश कर्ष पिता जैतराम उम्र 26 साल साकिन मुक्ता थाना मालखरौदा थाना मालखरौदा के अप.क्र. 342/ 2022 धारा 452,354 भादवि (अशोक कुमार अग्रवाल) सकती(हाईटेक न्यूज) 30नवंबर 2022 सकती जिले के मालखरौदा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo