पुलिस जवानों का परेड का अभ्यास जारी
(अशोक कुमार अग्रवाल ) जांजगीर-चांपा 22 जनवरी 2021/ हाईस्कूल मैदान जांजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी की तैयारियां की जा रही है। जिला स्तरीय आयोजन विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य अतिथि में किया जाएगा।
जांजगीर में गणतंत्र दिवस समारोह में परेड प्रदर्शन हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। प्रदर्शन की तैयारी एस.आई. श्री राम कुमार पाणीग्रही और रक्षित निरीक्षक मंजूलता केरकेट्टा के मार्ग निर्देशन में हाईस्कूल मैदान में किया जा रहा है। परेड के प्रभारी एस.आई और परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक श्री रजत कुमार नाग होंगे।