वार्षिक राशिफल धनु राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु ” इंदौर (मध्यप्रदेश )वार्षिक राशिफल धनु राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु ” इंदौर (मध्यप्रदेश )

वार्षिक राशिफल धनु राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु ” इंदौर (मध्यप्रदेश )
*वर्ष प्रवेश कुंडली*-2021 के वर्ष प्रवेश कुंडली मे वर्ष की शुरुआत में ही राशि स्वामी बृहस्पति धन भाव मे धनेश शनि के साथ में विराजमान है,गुरु का स्वराशि के शनि के साथ दूसरे भाव मे स्थित होने से नीच भंग राजयोग बना रहा है,इस योग के होने इस वर्ष धन प्राप्ति के विशेष अवसर आपके लिए होंगे,आर्थिक क्षेत्र मे आपके लिए खास संभावना बनेगी, जिनके प्रभाव से इस वर्ष आपकी आर्थिक उन्नति अच्छी-खासी रहेगी.
*स्वास्थय*-इस वर्ष आपके छठे स्थान मे रोग,ऋण, शत्रुओं का काल राहु महाराज विराजमान है, जिसमे कारण आपके शत्रुओं पर आसमानी विपत्ती टूट पड़ेगी, आपके विरोधियो का नाश होगा.
*नौकरी,रोजगार,सुख सुविधा*
आपका भाग्य भी इस वर्ष 2021 में भरपूर सहयोग करने वाला है, क्योंकि भाग्य के स्वामी सूर्य आपकी ही राशि में विराजमान हैं। कर्मभाव के स्वामी व दांपत्य जीवन के स्वामी ग्रह बुध केंद्र मे विराजमान हैं। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नई-नई योजनाएं जन्म लेंगी। विदेश में व्यापार व शिक्षा पाने के इच्छुक जातकों के लिए विदेश में शिक्षा पाने के योग भी बन रहे हैं, क्योंकि पंचमेश कारक ग्रह मंगल, जो कि शिक्षा के स्वामी बने हुए हैं, पंचम भाव में विराजमान हैं, जो विदेश मे शिक्षा दिलाने के लिए जातक को प्रेरित करता है। राहु का छठे स्थान में होना आपके लिए लाभकारी है, रोग, शत्रु का दमन होगा, बीमारी से भी लाभ होगा, शनिदेव 24 मकर राशि में प्रवेश मे है,जो कि आपकी राशि से दूसरे स्थान पर रहेंगे,दूसरा स्थान धन व कुटुम्ब परिवार का कारक माना गया है, इसलिए आर्थिक स्थिति मजबूत रहने व परिवार में प्रेम व शांति का वातावरण बने रहने के आसार हैं,गुरु मकर राशि में शनि के साथ प्रवेश है जो कि आपकी राशि से धन भाव में नीचभंग राजयोग बना रहे हैं। गुरु वैसे भी आपकी राशि के स्वामी भी हैं जिनका धन भाव में नीचभंग राजयोग बनाना आपके व्यक्तित्व में निखार व प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। मान-सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। गुरु की पंचम दृष्टि शत्रु व रोग घर पर पड़ने से रोग भी कम होने की उम्मीद कर सकते हैं। कर्मक्षेत्र पर नवम दृष्टि होने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे,21मई को शनि वक्र हो रहे हैं। वक्र होने पर धनहानि व कुटुम्ब परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है,इस समय पर कोई भी लेन-देन न करें, क्योंकि वक्र ग्रह के प्रभाव से लिया हुआ पैसा दे नहीं पाएंगे तो दिया हुआ पैसा वापस मिलने में भी आपको परेशानी हो सकती है। 5 अप्रैल को गुरु कुंभ राशि मे आ जाएंगे जिसके पश्चात आर्थिक स्थिति में आपको मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है,21 जून को गुरु वक्री हो जाएंगे जिससे पिछले समय से अधूरे चल रहे कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको समय लगा सकते हैं, 14सितंबर को मकर राशि मे आ जाएंगे जिससे आपको आर्थिक क्षेत्र पैत्रिक संपति का लाभ हो सकता हैं। शनि 11 अक्टुबर को तथा गुरुदेव 18 अक्टुबर से मार्गी होंगे, दोनो के मार्गी होने पर पुन: आपके लिए स्थितियां बदलनी शुरू होंगी,अचानक से धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। 20 नवंबर को गुरु पुन: कुंभ राशि में आ जाएंगे जिसके पश्चात अपने सपनों को साकार करने के लिए आप मेहनत कर सकते हैं,ससुराल पक्ष से भी आपको इस समय अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।
राहु केतु का भ्रमण-इस वर्ष राहु केतु का भ्रमण आपके chhther और व्यय भाव से है, जिससे आपको रोग, ऋण, शत्रुओ से राहत, मुकदमो मे जीत हासिल होगी.
पूजा पाठ,व्रत,अनुष्ठान-आपको इस वर्ष गुरु की पूजा पर खास ध्यान देना चाहिए,गुरु का व्रत, संतो को भोजन इत्यादि करवाना चाहिए जिससे आपको लाभ मिलेगा.
जनवरी-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। पिता को समाज से सम्मान प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
फरवरी-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। धंधे में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। भाई के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।
मार्च-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। धंधे में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। भाई के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।
अप्रैल-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। किसी तीर्थ की यात्रा होगी। माता को सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी.
मई-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में ठीक रहेगा। बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी प्रतिष्ठित संस्था से सम्मानित
जून-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में मानसिक परेशानी होगी। विदेश में व्यापार कम होगा।
जुलाई-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदार से अत्यधिक परेशानी आएगी।
अगस्त-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल करने में उलझन रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। कृषि सामान्य रहेगी। बहन के परिवार में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी
सितंबर-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छी उन्नति होगी। पत्नी द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
अक्टूबर-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। माता की सामाजिक यात्रा के दौरान स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी पिता को आर्थिक लाभ प्राप्ति का योग.
नवंबर-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। माता का पुराना धन प्राप्त होने के योग है.
दिसंबर-2021
धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। बहन के परिवार में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।
पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु”इंदौर (मध्यप्रदेश )
9893280184,7000460931
जन्म पत्रिका विशेषज्ञ, वास्तु सलाहकार,अंक विधा विशेषज्ञ, औरा रीडर,वास्तु ,कर्म कांड विशेषज्ञ,आध्यात्मिक सलाहकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्षिक राशिफल वृश्चिक राशि 01-01-2021से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु " इंदौर (मध्यप्रदेश )

Sat Jan 23 , 2021
वार्षिक राशिफल वृश्चिक राशि 01-01-2021से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु ” इंदौर (मध्यप्रदेश )वर्ष प्रवेश कुंडली-वृश्चिक राशि की वर्ष प्रवेश कुंडली 2021 के अनुसार मंगल देव जो कि आपकी राशि के मालिक होकर छठे स्थान में स्वराशिगत गोचर कर रहे हैं,यह आपके पराक्रम की उन्नति के लिए इसमें वृद्धि के […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo