जांजगीर चाम्पा जिले में 27 जुलाई तक 546.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
(अशोक कुमार अग्रवाल )जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज )27 जुलाई, 2021 जिले में 1 जून से 27 जुलाई तक- 546.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 440.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में- 413.4, मिलीमीटर, अकलतरा- 750.4, बलौदा- 652.4, नवागढ़- 505.9, पामगढ़- 548.8, चांपा- 667.4, सक्ती- 457.7, जैजैपुर- 441.6, मालखरौदा – 479, डभरा- 727.7, शिवरीनारायण-559.5, बम्हनीडीह- 410.7, सारागांव- 413.7 और नया बाराद्वार तहसील में – 623.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।