कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित हुआ संविधान दिवस,
संविधान की प्रस्तावना, उद्देशिका का वाचन किया गया,
(अशोक अग्रवाल )
जांजगीर-चांपा 27 नवंबर 2020 26 नवंबर, भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन जर्वे “च“ स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. आर.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में संविधान के निर्माण का इतिहास और डाॅ.बी.आर.आंबेडकर के अमूल्य योगदान की चर्चा की गई। कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक चंन्द्रशेखर खरे द्वारा केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना(उद्देशिका) का वाचन एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डा.आर.मोदी, डाॅ.एस.के.सूर्यवंशी ने केन्द्र में कार्यरत श्रमिकों को कर्तव्यों और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सर्वश्री प्रतीक, संतराम, राजेश, चंद्रकिरण उपस्थित थे।