जिला मुख्यालय जांजगीर में प्रस्तावित कार्ययोजना के अनुसार आडिटोरियम का निर्माण करवाएं , कलेक्टर ने पुनः किया आडिटोरियम का निरीक्षण,
(अशोक कुमार अग्रवाल )
जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज ) 08 सितंबर, 2021 कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला पंचायत परिसर के पास निर्माणाधीन आडिटोरियम का फिर से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कंस्ल्टेंट श्री संदीप श्रीवास्तव से चर्चा कर प्रस्तावित कार्ययोजना एवं मापदंड के संबंध जानकारी ली। कलेक्टर ने श्री श्रीवास्तव से कहा कि प्रस्तावित योजना के अनुसार निर्माण करवाने के लिए समय- समय पर निरीक्षण कर परामर्श करते रहें। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य सतत जारी रखने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने आडिटोरियम परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए गार्डनिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के ईई श्री के.पी. लहरे, पीडब्ल्यूडी (ई एण्ड एम) के एसडीओ श्री निराला सहित निर्माण एजेन्सी के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।