12 वीं राजनीति विज्ञान और रसायन शास्त्र की परीक्षा एवं
10 वी अंग्रेजी की परीक्षा
शांतिपूर्ण संपन्न,
(अशोक कुमार अग्रवाल )
जांजगीर-चांपा 04 दिसम्बर 2020 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान और रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में नकल का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। राजनीति विज्ञान और रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा में कुल 1723 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1654 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें विकासखंड अकलतरा से 159, बलौदा-198, बम्हनीडीह-340, नवागढ़ 509 और पामगढ़ से 448 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
10 वीं अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न,
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। परीक्षा में नकल का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 1557 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1490 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें विकासखंड अकलतरा से 146, बलौदा- 323, बम्हनीडीह- 276, नवागढ़ 427 और पामगढ़ से 318 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।