सिवनी धान खरीदी केंद्र के किसान टोकन वितरण और धान बेचने में की व्यवस्था से खुश

सिवनी धान खरीदी केंद्र के किसान टोकन वितरण और धान बेचने में की व्यवस्था से खुश

(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा (हाईटेक न्यूज) 07 दिसंबर, 2021 जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम सिवनी धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्था से सभी किसान संतुष्ट और खुश है। इस केंद्र में जहां किसानों को टोकन आसानी से मिल रहा है, वहीं धान की तौलाई , भुगतान आदि जिला प्रशासन द्वारा माकूल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सिवनी धान उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री ललित कुमार देवांगन ने बताया कि सिवनी धान खरीदी केंद्र में कुल 1231 किसानों का पंजीयन है। इन किसानों के पास 1161 हेक्टेयर भूमि का रकबा है। उन्होंने बताया कि अब तक इस केंद्र में किसानों द्वारा 518 क्विंटल 40 किलोग्राम धान समर्थन मूल्य पर बेचा जा चुका है। केंद्र के संबद्ध कुरदा निवासी किसान श्री प्रेमलाल ने बताया कि वे 4 एकड़ जमीन के मालिक है। आज वे 30 क्विंटल धान बेचने खरीदी केंद्र में लेकर आए हैं। जिन्हे केंद्र के हमारो द्वारा तौल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए टोकन जारी करने, तौलाई आदि की व्यवस्था से वे खुश हैं। ग्राम सिवनी के कृषक श्री लालाराम देवांगन ने बताया कि उनके पास 4.40 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि आज उसे समर्थन मूल्य पर धान क्रय करने केंद्र प्रभारी द्वारा 60 क्विंटल का टोकन जारी किया गया है। वह अपनी उपज बेचने 17 दिसंबर को इस केंद्र में आएंगे। इसी प्रकार ग्राम सिवनी के ही श्री मायाराम बरेठ 9 एकड़ भूमि के स्वामी है। उन्हें आज ही 130 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया है। वह 10 दिसंबर को अपना धान बेचने इस केंद्र में आएंगे। कुरदा के श्री दिनेश पटेल का 130 कट्टी धान का टोकन जारी हुआ था। वह आज सुबह 11 बजे अपना धान लेकर खरीदी केंद्रों में आया था। जिसका तौल किया जा चुका है। खरीदी केंद्र प्रभारी श्री ललित कुमार देवांगन ने बताया कि सिवनी खरीदी केंद्र में कुल 1231 किसान हैं। इस केंद्र में करीब 41 हजार क्विंटल धान की आवक होगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में धान बेचने वाले 22 किसानों को 6 दिसंबर तक 10 लाख 6 हजार 996 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इसमें 2 लाख रूपये की तकाबी ऋण वसूली भी शामिल है। इस केंद्र में अपनी उपज बेचने आए सभी किसानों से चर्चा की गई। सभी किसान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिवनी धान खरीदी केंद्र के किसान टोकन वितरण और धान बेचने में की व्यवस्था से खुश

Tue Dec 7 , 2021
सिवनी धान खरीदी केंद्र के किसान टोकन वितरण और धान बेचने में की व्यवस्था से खुश (अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा (हाईटेक न्यूज) 07 दिसंबर, 2021 जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम सिवनी धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्था से सभी किसान संतुष्ट और खुश है। इस […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo