जांजगीर -चाम्पा जिले में अब तक- 19,42,771 हितग्राहियों को लगाया गया कोविड से सुरक्षा टीका,
11.89 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना टीका का पहला डोज,
7.84 लाख से अधिक को दूसरा और 9,974 लोगों ने लगवाया प्रिकॉशन डोज
(अशोक कुमार अग्रवाल) जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज)19 फरवरी, 2022 जिले में 18 फरवरी तक कुल 19 लाख 42 हजार 771 हितग्राहियों को कोविड से सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका है। 11लाख 89 हजार लोगों को कोविड टीके का पहला डोज,7 लाख 84 हजार से अधिक हितग्राहियों ने पहला टीका लगवा लिया है वहीं 9 हजार 974 लोगों को लोगों को बूस्टर डोज दिया जा चुका है।
कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा जिले में कोरोना की तीसरी लहर और नए वेरियंट ओमीक्रॉन से सुरक्षा, बचाव और उपचार के लिए समुचित उपाय किये जा रहे हैं। इसके तहत पात्र सभी हितग्राहियों को टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिले में हितग्राहियों को 19 लाख 42 हजार 471 कोविड सुरक्षा का टीका लगाया जा चुका है। जिले में कुल 11 लाख 89 हजार 69 लोगों को कोरोना सुरक्षा का प्रथम डोज का टीका लगाया गया है। वहीं 7 लाख 84 हजार 149 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। 9974 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु के 10 लाख 98 हजार 675 और 15 से 18 वर्ष के 7 लाख 43 हजार ,428 हितग्राहियों को प्रथम खुराक का टीका लग चुका है। इसी प्रकार 18 वर्ष से अधिक आयु के 90,3,94 और 15 से 18 वर्ष के 40,721 हितग्राहियों को दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है। 9,974 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया है।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन और सावधानी जरूरी – कोरोना से बचाव के लिए कोरोना गाइ़डलाइन का पालन करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सावधानी रखना जरूरी है जैसे- नाक, मुंह ढंककर रखना, मास्क सही ढंग से लगाना और साबुन से थो़ड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहना चाहिए। इसके अलावा सेनेटाइजर का उपयोग भी करना चाहिए। जब तक जरूरी ना हो तब तक घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। भीड़ वाली जगह से बचते हुए शारीरिक दूरी ,मास्क का उपयोग और ब्यक्तिगत स्वच्छता के नियम का पालन करना चाहिए।