रोशन बरेठ बने झेरिया धोबी बरेठ समाज सेवा समिति बिलासपुर के संभागीय अध्यक्ष
( अशोक कुमार अग्रवाल)
सकती(हाईटेक न्यूज) 01 अगस्त 2022 झेरिया धोबी बरेठ समाज सेवा समिति बिलासपुर का संभागीय चुनाव सक्ति में रखा गया था,जिसमे श्री रोशन बरेठ अमरुवा के द्वारा संभागीय अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल किया गया।उनके प्रतिद्वंद्वी श्री बसंत बरेठ को 121 वोट में से 35 मत हासिल हुआ तो वही रोशन बरेठ ने 84 मत प्राप्त करते हुए जबरदस्त जीत हासिल किए।आपको बता दे वर्तमान में रोशन बरेठ जांजगीर चांपा जिले के बम्हिनीडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमरुआ के सरपंच है। रोशन बरेठ स्व रामसेवक बरेठ के बड़े सुपुत्र है,राम सेवक बरेठ ने अपना सारा जीवन समाज सेवा में समर्पण कर दिया।वे 3 बार गतवा परिक्षेत्र के अध्यक्ष रहे,अपने गांव अमरूआ के सरपंच पद पर आसीन रहे साथ ही साथ सेवा सहकारी समिति में भी उपाध्यक्ष व सदस्य रहे तथा झेरिया धोबी समाज बिलासपुर संभाग के भी 3 बार संभागीय अध्यक्ष रह चुके थे।रोशन बरेठ भी अपने पिता से प्रेरित होकर सुरू से ही समाज सेवा से जुड़े रहे है और अपने पिता जी के स्वर्गवास के बाद अब चुनाव जीतकर झेरिया धोबी बरेठ समाज सेवा समिति बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। दूसरी ओर महासचिव के पद पर गोपी बरेठ के द्वारा सुनील बरेठ व महेत्तर बरेठ पर जीत दर्ज की गई और कोषाध्यक्ष के पद पर संतोष बरेठ सिवनी के द्वारा रामसिंह को शिकस्त दी गई।उपाध्यक्ष के रूप में उपसंभाग क्रमांक 5 से बलराम बरेठ ने मोती लाल कर्ष को हराया। रोशन बरेठ जी के जीत पर पूरे झेरिया धोबी समाज में हर्ष व खुशी की लहर फैल गई है उनको जीत की बधाई देने वालों का ताता लग गया है।इस महाचुनाव में लगभग 500 की संख्या के लगभग सामाजिक भाई उपस्थित रहे,जिसमे 26 परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने चुनाव में भाग लिया तथा अपने वोट देकर संभागीय बॉडी का चुनाव किया।चुनाव में व्यवस्थापन समिति की जवाबादरी दुलेश्वर बरेठ आडिल परिक्षेत्र के अध्यक्ष व उनके टीम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन दल में धन सिंह कर्ष,ताराचंद बरेठ,सुरेश बरेठ, जना राम कर्ष आदि मौजूद रहे साथ ही साथ सहस राम कर्ष,दीपक बरेठ,रामायण बरेठ,सुखेंद बरेठ,गोपाल बरेठ,संतोष बरेठ,रामगोपाल बरेठ,संतोष कर्ष,बिहारी बरेठ,पिंटू बरेठ,मिलाप बरेठ,पियूष निर्मलकर,लक्ष्मीकांत बरेठ (पत्रकार),संजू बरेठ, राजा बरेठ,कुमार कर्ष,कैलाश बरेठ,सरोज बरेठ,केदार बरेठ,विजय निर्मलकर,पूरी राम बरेठ,फुलेश्वर बरेठ,प्रमोद निर्मलकर,नरेंद्र बरेठ,हिरेंद्र बरेठ,मनोहर बरेठ,पंच राम कर्ष,सेत राम बरेठ आदि सामाजिक भाई उपस्थित रहे।