मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना, ईश्वर ने दूध और गोबर बेच कर किया डेयरी व्यवसाय का विस्तार,
1.60 लाख रूपए का बेचा गोबर,
दूध के साथ गोबर से अतिरिक्त आय से पशुपालक आर्थिक रूप से बन रहे सुदृढ़
(अशोक कुमार अग्रवाल )
जांजगीर-चांपा (हाईटेक न्यूज )20 जून, 2021 राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना से पशु पालक किसानों में समृद्धि आ रही है। अब उन्हें दूध के साथ- साथ गोबर से भी अतिरिक्त नगद आय हो रही है। जिससे पशुपालकों में आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ परिवार में खुशहाली का माहौल है। जांजगीर-चांपा जिले की नगर पंचायत जैजैपुर के पशुपालक श्री ईश्वर कुम्हार ने दूध और गोबर बेचकर अपने डेयरी व्यवसाय का विस्तार किया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना में 1 लाख 60 हजार रुपए का गोबर बेचा है। आय में वृद्धि होने से उनके परिवार में खुशहाली का माहौल है।
विगत 18 जून को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के अग्रसेन भवन नैला में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास के वर्चुअल कार्यक्रम में श्री ईश्वर ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पास पहले सिर्फ 4 गए गायें थीं। जिससे वह दूग्ध उत्पादन का व्यवसाय करता था। ज्यादा आमदनी नहीं होती थी। राज्य सरकार के गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने से उसे गोबर से भी आय होने लगी है। अब तक उसने 1 लाख 60 हजार रुपए से अधिक का गोबर बेच चुके हैं। इस अतिरिक्त आय से उन्होंने 18 गाय खरीदी है। अब उसके पास कुल 22 गाय हो गईं हैं। उनके व्यवसाय में विस्तार हुआ है। दूध के साथ साथ गोबर से आय बढ़ गई है। परिवार में खुशहाली का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि, गोबर से भी नगद आए हो सकती है। मुख्यमंत्री गोधन न्याय योजना से पशुपालक किसानों को गौपालन के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। पशुपालक आर्थिक.रुप से समृद्ध हो रहे हैं।