जांजगीर चाम्पा जिले में 8 जुलाई तक 363 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज,
(अशोक कुमार अग्रवाल )जांजगीर-चांपा(हाईटेक न्यूज) 08 जुलाई, 2021 जिले में 1 जून से 8 जुलाई तक- 363 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में – 230.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील जांजगीर में – 278.9, मिलीमीटर, अकलतरा-537.2, बलौदा-409.6 , नवागढ़- 384.2, पामगढ़-434.1, चांपा-426.8, सक्ती- 317, जैजैपुर-229.3, मालखरौदा-285.8, डभरा- 358.2, शिवरीनारायण -444.7, बम्हनीडीह-232.1, सारागांव-303.1 और नया बाराद्वार तहसील में -441.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।