वार्षिक राशिफल सिंह राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु “इंदौर (मध्यप्रदेश )

वार्षिक राशिफल सिंह राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु “इंदौर (मध्यप्रदेश )
वर्ष प्रबेश कुंडली यह वर्ष आपके लिए मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि करने वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य वर्ष कुंडली में पंचम स्थान में बुध, गुरु, के साथ विराजमान हैं। सूर्य और बुध के योग से बुधादित्य योग बना रहा है, जो कि इस वर्ष आपको ख्याति दिला सकता है। करियर के मामले में विशेष रूप से यह वर्ष आपके लिए लाभकारी रहने की उम्मीद की जा सकती है.
स्वास्थय-व्यय भाव में चंद्रमा के होने से इस वर्ष स्वास्थय और व्यय की अधिकता से आप परेशान रहेंगे,इस वर्ष आपको अपनी फिजिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान देना होगा.
रोजगार,नौकरी तथा सुख सुविधा आपको इस वर्ष भरपूर सहयोग मिल सकता है। भाग्य के स्वामी मंगल स्वराशि के होकर भाग्य स्थान में विराजमान हैं, जो कि इस वर्ष नए घर, नए वाहन या किसी बड़ी प्रॉपर्टी की खरीददारी से भाग्योदय के योग आपके लिए बना रहे हैं। कर्मभाव के स्वामी शुक्र चतुर्थ भाव आपको विलासिता, नवीन वाहन उपलब्ध करा सकते है,क्योंकि यह आपकी राशि से चौथे स्थान पर सुख सुविधाओ को बढ़ा रहे हैं,राहु का 10वें स्थान मे होने से नौकरी, रोजगार मे नवीन कार्यो के योग बन रहे है,उसी प्रकार इस वर्ष भी छोटी-छोटी यात्राएं होती रहेंगी। सूर्य का बुध के साथ होना यह आपके पिता और सीनियर अधिकारियों से सहयोग बढ़ा सकता है, शासकीय कार्यो मे अपने बड़े अधिकारियों के साथ मधुर संबध बनाकर रखने की आवश्यकता रहेगी। संतानकारक,शिक्षा,और धन का कारक ग्रह बृहस्पति वर्ष की शुरुआत में छठे स्थान मे होंगे जिससे कि संतान सुख,संतान पक्ष से जुड़ी परेशानियो को सुलझाना पड़ सकता है,विदेश में पढ़ने के इच्छुक जातकों को 5 अप्रेल के बाद सफलता मिल सकती है, 5 अप्रेल तक गुरु और शनि आपकी राशि से 6ठे स्थान में आ जाएंगे। स्वराशि में शनि के आने पर आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, आर्थिक तकलीफ, उदर रोगों का भी योग है कि शनि जहां पर बैठते हैं, उस स्थान की बढ़ोतरी कर देते हैं, परंतु स्वराशि के शनि के होने से शत्रु आपको कोई हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। शनि और बृहस्पति जो कि आपकी राशि से 6ठे स्थान में होंगे। यह आपके लिए प्रतिस्पर्धाओं में सफलता के योग बनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त कर सकते हैं। बृहस्पति और शनि की युति से यहां पर नीचभंग राजयोग भी बन रहा है। छोटी-छोटी सफलताओं के साथ आप बड़ी सफलता की ओर भी कदम बढ़ाएंगे। 21 मई को शनि के वक्री होने पर शत्रुओं से होने वाली परेशानियां और अधिक हो सकती हैं, लेकिन वक्री शनि के प्रभाव से इस समय पर आप उनको ईंट का जवाब पत्थर से दे सकते हैं। शनि के मार्गी होने के बाद इस तरह की जो भी समस्याएं हैं, वे कम होती चली जाएंगी, जुन मे गुरु कुंभ राशि में ही वक्री होंगे,इसके पश्चात गुरु जो शुभ प्रभाव आप पर डाल रहे हैं, वह और बढ़ जाएगा, क्योंकि शुभ ग्रहों की शुभता वक्र होने पर बढ़ जाती है,अक्तुबर को गुरु मार्गी अवस्था में ही पुन: कुंभ राशि में चले जाएंगे, जो इस समय आप में योजना बनाने की क्षमता को बढ़ाएंगे और पुन: भविष्य के लिए नये अवसर उत्पन्न करेंगे.
राहु केतु का राशि परिवर्तन-राहु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं,राहु वृषभ राशि में है, जो कि आपकी राशि से कर्मभाव में होंगे। लेकिन केतु भी माता के स्थान में प्रवेश करेंगे, जो कि आपकी माता के स्वास्थ्य या स्वभाव में एक नकारात्मकता उत्पन्न कर सकते हैं, आपको माता के स्वास्थय की ओर ध्यान देना होगा.
पूजा पाठ, व्रत अनुष्ठान-इस वर्ष आपको गुरु ग्रह और चंद्र ग्रह की शांति करवानी चाहिए, शनिवार को हनुमान जी की विशेष उपासना करनी चाहिए.
जनवरी-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे।। संतान के विवाह के योग बनेंगे, प्रतियोगी परीक्षा मे सफलता के योग.
फरवरी-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में लोकप्रिय उन्नति होगी। नौकरी में उन्नति होगी। खेती में परेशानी आएगी। सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। किसी मित्र के vivaah विवाह का योग.
मार्च-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में लोकप्रिय उन्नति होगी। नौकरी में उन्नति होगी। खेती में परेशानी आएगी,सांस और उदर विकार की तकलीफ हो सकती है.
अप्रैल-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी की परेशानी वाला रहेगा व्यापार अच्छा रहेगा, व्यापार मे ठीक-ठीक लाभ मिलेगा। पिता को शारीरिक कष्ट रहेगा, साझदारी में परेशानी आएगी, संतान को नौकरी के योग.
मई-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी व्यापार की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव आएगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में भी अधिकारी वर्ग व साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीतिक लोगों से परेशानी आ सकती
जून-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में भी परिवर्तन हो सकता है, व्यापार मध्यम रहेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत सोच समझकर करे.
जुलाई-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य को परेशानि हो सकती है। भाई से सहयोग मिलेगा.
अगस्त-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि में उतार-चढ़ाव रहेगा। खुद को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। साथियों से परेशानी आएगी।
सितंबर-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। परिवारिक सहयोग प्राप्त होता रहेगा.
अक्टूबर-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, रोजगार मे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, सांस और उदर रोग संबंधी तकलीफ रहेगी।
नवंबर-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में संबंध सुधरने वाला रहेगा, मित्रो के साथ रहने से पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा।
दिसंबर-2021
सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों द्वारा परेशानी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, आकस्मिक धन लाभ का योग.
पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु”इंदौर (मध्यप्रदेश )
9893280184,7000460931
जन्म पत्रिका विशेषज्ञ, वास्तु सलाहकार,अंक विधा विशेषज्ञ, औरा रीडर,वास्तु ,कर्म कांड विशेषज्ञ,आध्यात्मिक सलाहकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वार्षिक राशिफल कन्या राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा "हिमांशु " इंदौर (मध्यप्रदेश)

Sat Jan 23 , 2021
वार्षिक राशिफल कन्या राशि 01-01-2021 से 31-12-2021 पंडित चंद्रशेखर नेमा “हिमांशु ” इंदौर (मध्यप्रदेश)वर्ष प्रवेश कुंडली-2021 की वर्ष प्रवेश कुंडली मे कन्या राशि वालों के लिए कर्मक्षेत्र के मालिक भी बुध हैं और बुध कर्मभाव को सप्तम दृष्टि से देख भी रहे हैं। बुध का सूर्य के साथ होना यह […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo