Evm मशीन का निरीक्षणकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया निरीक्षण( हाई टेक न्यूज़ )सक्ती, 24 सितम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्तमान में जिले के वेयरहाउस में कुल 1862 नग बैलेट यूनिट, 1383 नग कन्ट्रोल यूनिट एवं 1152 नग व्हीव्हीपीएटी मशीन सुरक्षित रखी गई है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के सुरक्षित रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राजनीतिक दलों से श्री सरवन कुमार, श्री गेंदराम मनहर, श्री रविन्द्र खांडे, श्री विजय कुमार मौर्य, डॉ गजाधर चंद्रा, श्री दिलेश्वर यादव, श्री संतोष कुमार सोनी सहित प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपूत सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्री श्रवण गभेल, श्री टेकलाल मरावी, श्री राजेंद्र सोनी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

On: September 24, 2026 10:57 AM
Follow Us:

High Tek News

High Tek News एक विश्वसनीय हिंदी समाचार मंच है, जहाँ आपको देश-दुनिया, राजनीति, समाज, शिक्षा और जनहित से जुड़ी ताज़ा एवं महत्वपूर्ण खबरें सरल भाषा में मिलती हैं। हमारा उद्देश्य है तेज़, सटीक और निष्पक्ष समाचार पाठकों तक पहुँचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment