अब तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी,
बारदानों की आपूर्ति राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी है

अब तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी,
बारदानों की आपूर्ति राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी है

(अशोक कुमार अग्रवाल )

जंजगीर-चांपा, 14 जनवरी 2021 खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी 2021 तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। राज्य के मिलरों को 3 लाख 26 हजार 8 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 2 लाख 90 हजार 510 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में एक लाख 63 हजार 291 किसानों से 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी हो गयी है। खरीदे गए धान में से 3 लाख 26 हजार 8 मीट्रिक टन धान का डीओ काटा जा चुका है। मिलर द्वारा 2,90,510 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जिले में 196 समितियों के द्वारा 230 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम खरीदी की जा रही है। जिले में इस वर्ष 1,87,077 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिनके द्वारा बोये गए धान का रकबा 2,17,709.927 हेक्टेयर से अधिक है। जिले में किसानों की संख्या में 13,566 का इजाफा हुआ है। इस वर्ष 80.55 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में धान उपार्जन, टोकन जारी करने, खरीदे गए धान के उठाव आदि की व्यवस्था की गयी है। धान खरीदी में सतत् निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुव्यवस्थित धान उपार्जन के लिए बारदाना का भी प्रबंध किया गया है। बारदानों की आपूर्ति राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी है1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी,<br>बारदानों की आपूर्ति राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी है

Thu Jan 14 , 2021
अब तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक टन धान की खरीदी,बारदानों की आपूर्ति राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित की जा चुकी है (अशोक कुमार अग्रवाल ) जंजगीर-चांपा, 14 जनवरी 2021 खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी 2021 तक 6 लाख 98 हजार 612 मीट्रिक धान की खरीदी की गई […]

You May Like

Breaking News

पेजा की छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार
रायपुर 14 मार्च 2024 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मखीजा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं ओड़ीसा श्री अशोक कुमार अग्रवाल ने पेजा की छत्तीसगढ़ राज्य का विस्तार करते हुए श्री मोहन मित्तल ,भूपदेवपुर जिला-रायगढ़ को बिलासपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इसी प्रकार श्री आदर्श अग्रवाल ,भाटापारा को जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार -भाटापारा जिले की कमान सौंपी गई है ।
श्री अनमोल अग्रवाल गौरेला -पेंड्रारोड को गौरेला -पेंड्रा -मरवाही जिले का जिलाध्यक्ष के अलावा श्रीमती रूपा क़ुरै को रायपुर ग्रामीण जिले का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
श्री अग्रवाल एवं श्री मखीजा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन का विस्तार करने का आग्रह किया है ।

pay4d

jangkrik4d

slot303

slot demo