विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का जांजगीर-चांपा जिला भ्रमण कार्यक्रम ,सकती भी आएंगे शाम को
(अशोक कुमार अग्रवाल )
जांजगीर-चांपा 10 मार्च 2021 छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 11 मार्च को जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 11 मार्च को दोपहर 1 बजे जांजगीर पहुंचेंगे। 1.45 बजे जांजगीर से व्हाया कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल- के वी के ऑफिस पिसौद होते हुए 2 बजे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पीथमपुर पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 2.30 बजे पीथमपुर से प्रस्थान कर 2.45 बजे चांपा आएंगे। 3.45 बजे चांपा से प्रस्थान कर 4 बजे सक्ती ब्लाक के ग्राम तुर्री पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ महंत शाम 4.30 बजे तुर्री से रवाना होंगे और 5 बजे सक्ती पहुंचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे सक्ती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।